Let’s travel together.

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू

0 102

सुरेन्द्र जैन रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने और परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

उल्लेखनीय हे कि 14 मार्च  को आयोजित कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित रिपोर्ट्स पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा जांच की गई।और थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अपराध क्रमांक 130/2026 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 4, 5 एवं 10 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 में अपराध पंजीबद्ध किया गया है

रायपुर पुलिस की साइबर सेल और इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए सक्रिय है। प्रश्नपत्र लीक करने वाले मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इस सम्बंध में यदि किसी के पास कोई महत्वपूर्ण सूचना हो तो कृपया थाना कोतवाली जिला रायपुर में सूचित करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811