Let’s travel together.

अवयस्‍क बालिका को शादी के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को 3 साल की सजा

0 123

कठोर कारावास के साथ मिला दण्‍ड एवं लगाया गया जुर्माना

रायसेन। न्‍यायालय श्रीमती सुरेखा मिश्रा, अपर सत्र न्‍यायाधीश, जिला रायसेन द्वारा आरोपी दीपक मेहरा आत्‍मज श्री रमेश मेहरा उम्र 21 साल को पुलिस थाना सतलापुर के मामले में दोषी पाते हुए आरोपी को धारा 366 भादवि में 03 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 2 हजार रूपये अर्थदण्‍ड एवं पॉक्‍सो एक्‍ट धारा 11/12 में 02 वर्ष का सश्रम कारावास तथा एक हजार रूपये के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया।

इस मामले में मध्‍यप्रदेश राज्‍य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना के अनुसार फरियादिया/पीडिता की माता ने दिनांक 07मार्च 2019 को थाना औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर में इस आशय की पीडिता के खो जाने की गुमशुदगी रिपोर्ट लेख कराई कि 04 मार्च 2019 को वह तथा उसकी लडकी उम्र 17 साल 08 माह तथा छोटे बच्चे घर पर थे, पीडिता शाम 08 बजे उससे दुकान पर जाने का बोल कर गई और आज दिनांक तक नहीं आई। उसने पीडिता की तलाश आस-पास तथा रिश्तेदारी में की पर वह कहीं नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी लडकी उसके मोहल्ले में रहने वाले दीपक मेहरा से बात करती थी और दीपक ही उसकी लडकी को बहला-फुसलाकर ले गया होगा। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस ने अनुसंधान पूरा कर न्‍यायालय में चालान प्रस्‍तुत किया था। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पक्ष रखते हुए मामले को संदेह से परे प्रमाणित कराया। फलस्‍वरूप न्‍यायालय ने आरोपी को उपरोक्‍त धाराओं में दोषी पाते हुए दंडित किए जाने का आदेश सुनाया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811