Let’s travel together.

ग्रामो के दौरे पर पहुंची सीईओ ने शिक्षको व ग्राम पंचायत कर्मचारियो पर कसी नकेल

0 228

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर थमाया नोटिस

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

सिलवानी ग्राम पंचायतों व शालाओं की पटरी से उतरी व्यवस्था को दुरुस्थ कर पुन: पटरी पर लाए जाने को लेकर अधिकारी कार्यालयो से निकल कर गावों की तरफ रुख करने लगे है। ताकि फील्ड में कार्यरत कर्मचारी लापरवाही छोड़ कर शासकीय कार्यो का निर्वाहण सकारात्मक सोच के साथ कर सके । इसी कड़ी में जनपद सीईओ रश्मि चौहान के द्वारा कुछ गावों का भ्रमण किया गया । भ्रमण की इस कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान शाला में पदस्थ्य शिक्षक राजेश साहू, भगवत सिंह, रविंद्र रघुवंशी तथा राजकुमार दीवारे अनुपस्थित पाए गए। शिक्षको की अनुपस्थिति पर सीईओ के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तय समय सीमा में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
इसके अतिरिक्त बीते दिनो जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे सचिव को कारण बताओं नांटिस जारी किए गए है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत के भ्रमण के दौरान मुख्यालय पर उपस्थित नही पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक को भी कारण बताओं नोटिस जारी कर तय समय सीमा में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अन्यथा पंचायत अधिनियम के तहत कार्रवाही की चेतावनी भी दी गई है। सीईओ ने बताया कि शासकीय योजनाओं का क्रियांवयन कराने को लेकर कृत संकल्पित है। व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कायर्रवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811