Let’s travel together.

अखंड ब्राह्मण समाज करेगी 3 अप्रैल को सैनिक सम्मान व शक्तिस्वरूपा नारीशक्ति का सम्मान

0 202

प्रदेश स्तरीय सामाजिक बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा हुई तैयार

सुरेन्द्र जैन रायपुर

अखण्ड ब्राह्मण समाज आगामी 3 अप्रैल को सैनिक सम्मान व समाज की संघर्षशील महिलाओं का शक्तिस्वरूवा सम्मान करने जा रही है रायपुर के आमापारा में प्रदेशस्तरीय बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है।
शक्ति महिला मंडल आमापारा में गत दिवस प्रदेश संस्थापक योगेश तिवारी, अध्यक्ष भारती किरण शर्मा के मार्गदर्शन में अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई बैठक में 03अप्रैल को सैनिक सम्मान, उत्कृष्ट व सामाजिक कार्य हेतु संघर्षशील महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान तथा नववर्ष कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी। संगठन के सभी स्तर पर पदाधिकारी के मनोनयन व विस्तार पर चर्चा की गयीं। भविष्य में सभी स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जायेगा। ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर समन्वय स्थापित कर संगठन को सुदृढ बनाने के लिए चर्चा की गयी। सभी संगठन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गयी। व उनके संगठन के प्रति किये गये कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। संगठन के कार्यों में पारदर्शिता लाने व सभी स्तर के पदाधिकारियों के दायित्व व सीमा की जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आने वाले समय में प्रदेश संगठन पदाधिकारियों से चर्चा कर सभी स्तर पर संगठन विस्तार कर संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया गया। भारती तिवारी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी व रायपुर जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त बैठक की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811