Let’s travel together.

सुदर्शन चक्र कोर का दक्षिणी कमान अलंकरण समारोह, सेना के शूरवीरों का हुआ सम्मान

0 166

भोपाल। दक्षिणी कमान अलंकरण समारोह 14-16 मार्च 2022 तक सुदर्शन चक्र कोर के तत्वावधान में 3 ई.एम.ई केंद्र, बैरागढ़, भोपाल में आयोजित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान ने 55 सैन्यकर्मियों को वीरता और विशिष्ट सर्विस के लिए मेडल देकर सम्मानित किया एवम दक्षिणी कमान की 20 यूनिटों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दक्षिणी कमान आर्मी कमांडर यूनिट प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में महार रेजिमेंटल सेंटर, 3 ईएमई सेंटर और एनसीसी के टुकड़ियों द्वारा एक उत्साहवर्धक मार्च पास्ट का आयोजन किया गया । इस आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में से एक भारतीय सेना के नई पीढ़ी के लड़ाकू उपकरणों का एक विस्तृत प्रदर्शन भी था।

इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए, सेना कमांडर ने पुरस्कार विजेताओं और यूनिट प्रशंसा प्राप्त करने वालों को बधाई दी और पुरस्कार विजेताओं के असाधारण साहस और प्रदर्शन का अनुकरण करने के लिए सभी रैंकों का आह्वान किया। सेना कमांडर ने अपने संबोधन के दौरान उल्लेख किया कि “निस्वार्थ सेवा और वीरता के ऐसे कृत्यों का सम्मान करना हमारे शूरवीरों के अतुलनीय साहस, बहादुरी और देश के प्रति समर्पण की पहचान है जो शब्दों में पूरी तरह बताई न जा सके लेकिन सेना में हर रैंक को प्रेरित करता है ।
भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में हमारे महान राष्ट्र के सम्मान और देश की गरिमा को बनाए रखने की भावना को ऐसे साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के कार्यों से जीवित रखा जाता है।

उन्होंने 11 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में दक्षिणी कमान के जिम्मेदारी के क्षेत्र में सिविल एजेंसियों के साथ अंतर सेवा समन्वयऔर सौहार्द के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

समारोह के बाद उपस्थित लोगों के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने कोविड महामारी के बावजूद सभी स्तर पर उत्कृष्ट युद्ध परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी रैंकों के प्रयासों की सराहना की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811