सिलवानी में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन का विधानसभा प्राक्कलन समिति अध्यक्ष रामपाल सिंह ने किया निरीक्षण
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल भवन का मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति तथा सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री को भी देखा तथा गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। विधायक श्री सिंह ने कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा अन्य अधिकारियों से कहा कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराएं। जिससे कि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने मौके पर उपस्थित सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री से भी सिविल अस्पताल भवन में मरीजों को उपलब्ध होने वाली सेवाओं तथा सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पीआईयू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।