Let’s travel together.

सामने आया मेडिकल यूनिवर्सिटी का अंकसूची घोटाला 

0 645

परीक्षा नियंत्रक रह चुकी तृप्ति गुप्ता के निवास पर आर्थिक अपराध का छापा

जबलपुर।आज अल सुबह मेडिकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा नियंत्रक रह चुकी तृप्ति गुप्ता के निवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है।दंपत्ति के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थी। जिसमें दोनों के द्वारा कुल अर्जित संपत्ति के बाद भी 72% अधिक व संपत्ति अर्जित करना पाया गया था। उनके कार्यकाल अगस्त 2021 महीने में बड़ा मार्कशीट घोटाला  सामने आया था।जिसमे काफी लेनदेन की शिकायते सामने आई थी

मेडिकल यूनिवर्सिटी में बतौर प्रभारी परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्य करने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हटाई गई मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ तृप्ति गुप्ता और उनके पति मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अशोक साहू के घर पर बुधवार की सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग ने छापा मारा और उनकी संपत्ति की छानबीन की।इस दौरान ईओडब्ल्यू ने पति पत्नी के द्वारा खरीदे गए करोड़ों रुपए क़ीमत के जमीनों के और तीन मकान और एक लग्जरी कार के कागजात बरामद किए गए हैं. आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग की टीम ने घर में सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं ।इसके साथ ही

अब डॉ तृप्ति गुप्ता और उनके पति डॉ अशोक साहू के अलग-अलग बैंकों में कई लॉकर्स भी मिले हैं जिनकी तलाशी के लिए टीमें रवाना की गई है।आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ तृप्ति गुप्ता और डॉ अशोक साहू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की कई शिकायतें मिली थी इन शिकायतों की जांच करने पर सही पाया गया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्यवाही की है जो अभी चल रही है।अभी तक पांच करोड़ चवालीस लाख रूपए की आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा मिल चुका है।कार्यवाही पूरे होने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811