Let’s travel together.

थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल

0 132

हार्दिक पंड्या मैदान में उतरें तो हूटिंग शुरू हो जाती है, हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं. पंड्या जहां जाते हैं वहां विरोध शुरू हो जाता है. इस खिलाड़ी ने जब से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली है मानो कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. अब तो नौबत यहां तक आ गई है कि हार्दिक पंड्या का नाम लेने पर ही फैंस पिटने लगे हैं. एक ऐसा ही मामला आईपीएल 2024 के मैच में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की बुरी तरह पिटाई हो रही है. बताया जा रहा है कि पिटने वाला शख्स हार्दिक पंड्या का फैन है और जो लोग उसे पीट रहे हैं वो रोहित शर्मा के चाहने वाले हैं.

गुजरात-मुंबई के मैच में हुआ बवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें जब आपस में भिड़ रही थीं तो उस वक्त एक शख्स हार्दिक पंड्या को सपोर्ट कर रहा था. इसके बाद उसकी रोहित शर्मा के फैंस से कहासुनी हुई. थोड़ी ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया. हार्दिक पंड्या के फैन को लोगों ने बुरी तरह पीटा.

पंड्या के सितारे गर्दिश में हैं

पिछले दो सालों तक हार्दिक पंड्या का आईपीएल में अलग ही नाम था. वो गुजरात टाइटंस के कप्तान थे. पहले सीजन उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया और पिछले सीजन में वो गुजरात को फाइनल तक ले गए. लेकिन आईपीएल 2024 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें कप्तान भी बना दिया गया. रोहित शर्मा को इस तरह से कप्तानी से हटता देख उनके फैंस बौखला गए और अब हर जगह पंड्या का विरोध हो रहा है. बड़ी बात ये है कि मुंबई इंडियंस का इस सीजन बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. मुंबई की टीम 8 में से 5 मैच हार चुकी है और वो अंक तालिका में 8वें नंबर पर है. साफ है रोहित की जगह पंड्या को कप्तानी देना मुंबई इंडियंस को काफी महंगा पड़ गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811