Let’s travel together.

आंदोलनरत किसान की आकस्मिक मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू

0 672

कलेक्टोरेट के कमरा नम्बर 17 में लिए जाएंगे साक्ष्य और कथन

24 मार्च तक लिए जाएंगे साक्ष्य, बयान, दस्तावेज

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूद किसान श्री सियाराम पटेल की दुखद मौत की दण्डाधिकारी जांच शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस जांच के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एन.आर. साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। किसान की आकस्मिक मौत के संबंध में गवाहों के साक्ष्य, बयान और दस्तावेज रायपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के कमरा नम्बर 17 में अगले 10 दिनों तक लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जांच में सहयोग के लिए संयुक्त कलेक्टर डॉ. सुभाष सिंह राज और डिप्टी कलेक्टर श्री अतुल विश्वकर्मा को सहयोगी अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।

जांच अधिकारी और ए.डी.एम. श्री एन.आर.साहू ने जन सामान्य को सूचित करते हुए कहा है कि नवा रायपुर में एनआरडीए भवन के पास 11 मार्च 2022 को ग्राम बरोंदा, थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की आकस्मिक मृत्यु के संबंध में आमजन, संस्था या व्यक्ति अपना बयान एवं अन्य साक्ष्य 24 मार्च 2022 तक प्रस्तुत कर सकते है। कार्यालयीन समय हर रोज 24 मार्च तक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कमरा नम्बर 17 कलेक्टोरेट कार्यालय में यह कार्रवाई संचालित होगी। किसान श्री सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण और परिस्थितियों सहित जांच अधिकारी के द्वारा तय अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। कलेक्टर ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को ग्राम बरौदा थाना माना निवासी श्री सियाराम पटेल की नवा रायपुर में एन आर डी ए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूदगी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई है। मृत्यु के कारणों की दण्डाधिकारिक जांच के आदेश कलेक्टर श्री सौरभ कुमार 12 मार्च को ही दे दिए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811