Let’s travel together.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मण्डीदीप क्षेत्र की 10 नवीन औद्योगिक इकाईयों का किया वर्चुअली लोकार्पण

0 194

मुख्यमंत्री ने युवा महिला उद्यमियों से संवाद भी किया

रायसेन।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीयल कान्क्लेव में रायसेन जिले के मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली ई-लोकार्पण तथा ई-शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एलेस्को सर्जीफार्मा प्रा.लि. की युवा महिला उद्यमी कु. ईशता मोदी एवं मेसर्स अवंतिका एण्ड आराध्या इंडस्ट्रीय प्रा.लि. की युवा महिला उद्यमी श्रीमती प्रियंका मिश्रा से वन टू वन चर्चा की एवं युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री द्वारा मण्डीदीप की सभी 10 नवलोकार्पित औद्योगिक इकाईयों का उल्लेख कर सभी को बधाई दी गई। नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम से मण्डीदीप स्थित एलेस्को फार्मा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे वर्चुअली जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भोजपुर विधायक श्री पटवा से चर्चा कर उन्हें बधाई प्रेषित की। विधायक श्री पटवा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का आभार व्यक्त किया। मण्डीदीप के स्थानीय कार्यक्रम में विधायक श्री पटवा तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उपस्थित उद्योगपतियों एवं आमजन को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मण्डीदीप क्षेत्र की इन इकाईयों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीयल कान्क्लेव में रायसेन जिले के मण्डीदीप औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 10 औद्योगिक इकाईयों का वर्चुअली लोकार्पण किया। जिनमें मेसर्स एलेस्को सर्जिफार्मा प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स संजना कंस्ट्रक्शन, मेसर्स धाकड़ इंजीनियरिंग सर्विसेस, मेसर्स अवंतिका एण्ड आराध्या इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आयरन मर्चेन्ट, मेसर्स माउरर सैनफील्ड इंडिया लिमिटेड, मेसर्स विशाल इंजीनियरिंग मेसर्स जीएमटी इंडस्ट्रीज, मेसर्स आदर्श बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अकाय इंडस्ट्रीज, मेसर्स क्वालिटी मशीन टूल्स कार्पोरेशन मेसर्स वीपी इंडस्ट्रीज तथा हाईटेक मेटल फार्मेनिंग का वर्चुअली लोकार्पण किया गया। इन इंडस्ट्रीज में 45.40 करोड़ रू का निवेश हुआ है तथा 231 लोगों को रोजगार मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811