Let’s travel together.

बम्होरी बंद: मासूम को न्याय की पुकार

0 179

बम्होरी रायसेन से तारकेश्वर शर्मा

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गोहरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है।बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है…

आज सुबह सकल हिंदू समाज और क्षेत्रवासियों के बैनर तले
बम्होरी शहर में आधा दिन का बाजार बंद रखा गया।सभी व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक एकजुट होकर सड़कों पर उतरे…और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मासूम को न्याय दिलाने की मांग की।

भीड़ झंडा चौक से रैली की शुरुआत करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई उप-तहसील कार्यालय पहुंकीजहाँ नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य माँगें—
*आरोपी सलमान उर्फ नज़र को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
*फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर कठोरतम सज़ा दिलाई जाए
*निष्पक्ष, पारदर्शी और दबाव-रहित जांच हो
*पीड़ित परिवार को आर्थिक व कानूनी सहायता दी जाए

लोगों का कहना है—“6 साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत… समाज का हर दिल दहला देने वाली है।”

प्रदर्शन के दौरान पूरे शहर में शांति बनी रही
लेकिन लोगों के भीतर ग़ुस्सा और पीड़ा साफ दिखाई दी।

संदेश साफ है —
मासूम को न्याय मिलना चाहिए…
और जल्द मिलना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |     गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811