Let’s travel together.

किरना में लगी फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर

0 191

ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सुरेन्द्र जैन धरसीवां

जिलेे के तिल्दा विकासखंड के ग्राम किरना में जनसंपर्क विभाग द्वारा छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीणों ने अवलोकन कर इसकी प्रशंसा की।
इस शिविर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस जानकारी के लिए नागरिकों ने शासन की काफी सराहना की। शिविर में आए सरपंच श्रीमती नूतन साहू, श्री नरेन्द्र वर्मा, पंच श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती किरण वर्मा, श्री हरिशंकर बंजारे, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्री सुनील कुमार, श्री सेवक दास, श्री रिखी राम एवं अन्य लोगों में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी शिविर में ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811