Let’s travel together.

सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0 8

  सुरेंद्र जैन धरसीवां 

विकासखंड तिल्दा – बी.एन.बी. शास.उच्च माध्यमिक विद्यालय तिल्दा नेवरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत की कल्पना को प्रदर्शित करते हुए ,विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।इसी संदर्भ में  तिल्दा विकास खण्ड में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शालाओ के छात्र छात्राओं द्वारा चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद रानी सौरभ जैन, बी जे पी शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन, एसएमडीसी अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, बीईओ  एल. डी. सिन्हा ,  श्री ज़ाहिरे , बीआरसी  देवेंद्र ठाकुर , उपस्थित रहे .

कार्यक्रम मे 39 विद्यार्थी भाषण मे प्राथमिक स्तर पर और 54 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण मे सहभागिता की।चित्रकला प्रतियोगिता मे 41 विद्यार्थी प्राथमिक स्तर पर और 60 विद्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर पर सहभागिता की

संस्था के प्राचार्य डॉ आर के चंदानी जी ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित सेवा संकल्प और सपनों के भारत के विचार को सराहा तथा विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने पर अपने विचार रखे। वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने बच्चों द्वारा प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर पर बनाए गए चार्ट और चित्रकला को बहुत ही सहारा तथा कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और उन्होंने भारत के भविष्य को अपने चित्रों में पिरोया है। साथ ही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  नरेंद्र शर्मा ने बच्चों द्वारा दिए गए धारा प्रवाह भाषण को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत करने पर उन्हें धन्यवाद दिया तथा उनके द्वारा बनाए गए सेवा के 25 वर्ष और आने वाले सपनों के 25 वर्ष के भारत को जिस ढंग से चित्रित किया है ,यह निश्चित ही बच्चे हमारे देश को बहुत आगे ले जाएंगे ।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी  लीलाधर सिंन्हा ने कहा यह नन्हे मुन्हे बच्चे भारत देश के भविष्य हैं इन्होंने भारत की संकल्पना को चित्रों और अपने भाषण के माध्यम से व्यक्त किया वह बहुत ही सराहनीय है।

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  लीखेश्वर जाहिरे ने बच्चों की इस तरह की प्रतिभा को सामने लाने का जो प्रयास किया गया है वह निश्चित ही सराहनीय है इन बच्चों ने चित्र और भाषण के माध्यम से अपने भारत की संकल्पना को प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र ठाकुर ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के बच्चों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा की आप बच्चों ने जो भारत की संकल्पना और भारत में हो चुके विभिन्न कार्यों को प्रस्तुत किया है वह निश्चित ही काबिले तारीफ है।

कार्यक्रम में विकासखंड स्त्रोत विकासखंड संकुल समन्वयक कैलाश बघेल ,लखेश्वर ,लेख राम सोनी ,कौशल, हिमाचल चौबे, नरोत्तम ध्रुव तथा समस्त संकुल समन्वयक शिक्षक शिक्षिकाओ का बहुत ही सराहनीय सहयोग रहा तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को हृदय से धन्यवाद दिया । उन्होंने अपने विद्यालय की प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विकासखंड में लाकर उनकी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम मे डाक्टर लक्ष्मण साहू और सागर पंजवानी,सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे ।पार्षद राानी सौरभ जैन ने बच्चौ को पेन वितरित कर उनका उत्साह बढाया ।आधार शिला विद्यालय ने सभी बच्चो को बिस्किट वितरित किया ।कार्यक्रम का संचालन नरोत्तम ध्रुव जी ने किया साथ ही उनका सहयोग तुलसीराम सालििक राम वर्मा और उनके आसपास के संकुल समन्वयक ने दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811