Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा अगस्त से नियमित  होगा युवीन पोर्टल से टीकाकरण

0 129

 

 भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में 7 अगस्त से नियमित टीकाकरण युवीन पोर्टल से संचालित होगा। कोविन पोर्टल से हुए कोविड टीकाकरण की तरह ही युवीन पोर्टल से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम संचालित होगा। डॉ. चौधरी राज्य स्तरीय मीजल्स रूबेला निर्मूलन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण साल-दर-साल प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में 2 करोड़ 32 लाख का रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में मैदानी अमले के टीकाकर्मी आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मीजल्स रूबेला से मुक्त प्रदेश और देश बनाने के हमारे संकल्प को साकार करने में सभी जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोबाइल फोन और आइडेंटिटी कार्ड के साथ टीकाकरण सत्र स्थल पर जाने से अगले टीके के समय का एसएमएस प्राप्त होता है। इसलिये पालक अथवा अभिभावक जो मोबाइल नम्बर टीकाकरण टीम को दें, उसे अगले 5 साल तक नहीं बदले, ताकि बच्चों को लगने वाले टीके की जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त होती रहे। टीकाकरण सर्टिफिकेट भी मोबाइल पर मिल जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश में पिछले सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। कोरोना पर नियंत्रण और कोरोना टीकाकरण में देश में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। देश ने अपनी आवश्यकता की पूर्ति के साथ ही दुनिया के 100 देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। भारत में इलाज कराने के लिये दुनिया के अनेक देशों से लोग आते हैं। हमारे यहाँ कई देशों की तुलना में सस्ता और अच्छा उपचार उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इन्द्रधनुष आपरेशनल गाइड-लाइन का विमोचन किया और सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने का संकल्प दिलाया।विमोचन में नेशनल प्रोग्राम अधिकारी डब्ल्यू.एच.ओ. और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811