Let’s travel together.

सरकारी अस्पतालों में मिलेगा दांतों का इलाज एडवांस डेंटल इकाइयां अगले 2 माह में चालू करने के निर्देश 

0 85

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि शासकीय चिकित्सालयों में एडवांस डेंटल ट्रीटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई डेंटल क्लीनिक स्थापित की जा रही हैं। इनकी स्थापना के लिये 40 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की गई है। अगले 2 माह की समय-सीमा में डेंटल यूनिट्स को क्रियाशील बनाने के लिये अधिकारियों को कहा गया है। इसी के साथ जे.पी. अस्पताल भोपाल में डेंटल यूनिट के साथ लैब की भी मंजूरी दी गई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बुधवार को मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि नवीन डेंटल इकाइयों में रूट-केनाल ट्रीटमेंट, अक्कल दाड़ की सर्जरी, पायरिया का ट्रीटमेंट, जबड़ा फ्रेक्चर ट्रीटमेंट, छोटे बच्चों के दाँतों का ट्रीटमेंट विशेषकर छोटे बच्चों के दाँतों में होने वाली समस्याओं जैसे नस का उपचार, दाँत निकालना, पक्के दाँत आने तक दाँत की जगह सुरक्षित रखना, दाँतों में पस का उपचार, दाँतों की केविटी में पर्मानेंट फिलिंग सहित दाँतों की अन्य बीमारियों का ट्रीटमेंट शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811