Let’s travel together.

कॉकरोच जनता पार्टी पर सिंधिया और खंडेलवाल खुलकर बोलने से बचे, सिंधिया बोले- प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूरे देश की जनता खड़ी हुई है

0 57

-शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आए थे केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

– दोनों ने अलग-अलग मीडिया से चर्चा की लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी छाई रही

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाग लिया और यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद दोनों नेताओं ने अलग-अलग रूप से पत्रकारों से चर्चा की। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पत्रकारों ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सवाल किया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश की जनता पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में हमारे प्रधानमंत्री जी जुटे हुए हैं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ मंथन किया है और इस लक्ष्य को लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, मंत्री गण काम कर रहे हैं। संचार मंत्री सिंधिया ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सीधी कोई प्रतिक्रिया से बचने की कोशिश की।

कई वर्षों से जनता के बीच सक्रिय हैं भाजपा व अन्य दल-

इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी पत्रकारों से चर्चा की। जब उनसे कॉकरोच जनता पार्टी बढ़ते फॉलोअर्स को लेकर मीडिया ने सवाल पूछा तो खंडेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया और जमीनी राजनीति में बहुत बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा, कई बार कोई बात तेजी से वायरल हो जाती है और कुछ दिनों तक चर्चा में बनी रहती है, लेकिन उसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं टिकता। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस या कोई भी अन्य दल हो, वे अपनी विचारधारा और संगठन के दम पर कई वर्षों से जनता के बीच सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। केवल वही पार्टी या विचारधारा लंबे समय तक टिक पाती है, जो जनता के बीच रहकर काम करती है। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी की तुलना स्थापित राजनीतिक दलों से करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

बंद कमरे में हुई एक घंटे की चर्चा-

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत शिवपुरी के एक निजी होटल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने साथ में ही नाश्ता किया और पार्टी की विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच बंद कमरे में एक घंटे तक की यह बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कोटवारों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन     |     खेत में बोवनी करने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाईकी कर दी चाकू मारकर हत्या     |     शिवपुरी में ग्वालियर बायपास, दर्पण कॉलोनी में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां       |     शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हुई, 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान       |     पुलिस की अवैध जुए पर बड़ी कार्रवाई, 05 आरोपी गिरफ्तार,8फरार, ₹22,500 नगदी एवं ताश के पत्ते जब्त     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को     |     UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस     |     सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म     |     आषाढ़ अमावस्या पर घर-घर पूजन और मंदिरों में कथा-भंडारों की धूम     |     बालमपुर घाटी की के ऊपर फिर हादसा, भदभदा हनुमान मंदिर के सामने पुलिया से नीचे गिरा ट्रक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811