Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय में जी -20 जनभागीदारी गतिविधि पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित हो रही हैं प्रतियोगिताएं

0 120

 

– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढकर भाग लिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आदेश के अनुपालन में केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र शिवपुरी द्वारा 1 जून से 15 जून तक जी -20 जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन विद्यालय में भौतिक एवं वर्चुअल मोड में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कला प्रशिक्षक सत्यम शर्मा के मार्गदर्शन में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने बताया कि जी -20 जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिताएं विद्यालय पर एवं ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी का आयोजन 3 जून को ऑनलाइन किया गया । 4 जून को पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने हेतु रूमाल झपट्टा, लंगड़ी, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन विद्यालय में खेल प्रशिक्षक संजय सिंह चौहान के निर्देशन में किया गया । 8 जून को विद्यार्थियों ने साइकिल जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया । 10 जून को श्री मति मधु गुप्ता एवम नेहा सैनी के निर्देशन में ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित आयोजित की गई। 11 जून को ऑनलाइन समूह व एकल गान प्रतियोगिता एवं 12 जून को छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई । पखवाड़े के अन्तिम दिन 15 जून को शिक्षकों एवम अभिभावकों के लिए वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । ज्ञातव्य है कि केंद्रीय विद्यालय में 20 जून तक ग्रीष्मावकाश होने के बाद भी प्राचार्य श्री शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्यालय से बाहर होने के बाद भी शिक्षको एवम विद्यार्थियों के प्रयास से सफल आयोजन हो रहे हैं।आयोजन के समन्वयक वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य एवं सह संयोजक वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811