Let’s travel together.

संविधान दिवस, संगठन पर्व एवं मन की बात को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित

0 77

भाजपा निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा ने दिया मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारीयो को मार्गदर्शन

सी एल गौर रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संयोजक राकेश तोमर, सह निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह जाट, केशव पटेल सूरज दोहरे, राजेश पंथी, की मौजूदगी में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रचलित करते हुए पुष्प अर्पित कर किया गया।


आयोजित बैठक में संविधान दिवस मनाने एवं संगठन पर्व एवं 19 जनवरी को मन की बात को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमिता चपरा ने संगठन पर्व के तीसरे चरण की समापन की घोषणा करते हुए कहा कि रायसेन जिले का भाजपा संगठन बहुत बेहतर है सभी का अच्छा सहयोग मुझे मिला है जिसके लिए आप सभी पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यशैली होना चाहिए रास्ता तो अपने आप ही बन जाता है, कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो को समर्पण भाव से कार्य करना है, नवागत मंडल अध्यक्ष भी अपनी अहम जिम्मेदारी समझते हुए पार्टी का कार्य करें एवं पार्टी की गाइडलाइन अनुसार अपने-अपने मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करें।


कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिला स्तरीय टोली समिति में जिला संयोजक राकेश तोमर, सहसंयोजक केशव पटेल, सदस्यों में सूरज दोहरे, कमल साहू, हेमराज मीणा को शामिल किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के लिए मंडल वार अध्यक्ष एवं वक्ता नियुक्त किए गए हैं, जिसके तहत खरगोन से अभिषेक रघुवंशी भगवान सिंह धाकड़, बरेली से अभिषेक राजपूत अवनीश पालीवाल, बरेली ग्रामीण से रेवा सिंह गोदार वृंदावन पटेल, भारकछ कला से त्रिभुवन ठाकुर श्रीमती सीमा चौहान, उदयपुरा से अभिषेक श्रीवास्तव केशव पटेल, देवरी से सुनील लोधी अरविंद दुबे, नूर नगर से शिवकुमार दुबे योगेश पटेल, भोजपुर से विनोद नागर प्रेम शंकर साहू, वाड़ी से पंकज श्रीवास्तव अनिल सोनी, मंडीदीप नगर से पवन श्रीवास्तव अरविंद जैन, मंडीदीप ग्रामीण से महेंद्र मैथिल संगीता चौरसिया, ओवेदुल्लागंज से भूपेंद्र नागर सोनू चौकसे, सुल्तानपुर से प्रकाश पटेल हेमराज मीणा, रायसेन नगर से आदित्य शर्मा मनोज अग्रवाल, सांची से हरीश मालवीय राजेश पंथी, सांचेत से वीरेंद्र बघेल बृजेश चतुर्वेदी, खरवई से

मिथिलेश गौर लीला किशन मीणा, सलामतपुर से रितेश अग्रवाल वीर सिंह पटेल, देव नगर से वीर सिंह लोधी अमन सक्सैना, गैरतगंज से संजय जैन बृजेंद्र गौर डिंपल, ग्रामीण से मनोज पटेल हरिनारायण धाकड़, प्रतापगढ़ से पप्पू ठाकुर दीपक रघुवंशी, बमोरी से हरनाम लोधी गोपाल राजपूत, बेगमगंज नगर से अजय जाट कमल साहू, सिलवानी से श्याम साहू विजय शुक्ला, सुल्तानगंज से हरिराम यादव डेलन सिंह, बेगमगंज ग्रामीण से जगदीश लोधी राकेश भार्गव आदि को अध्यक्ष एवं वक्ता नियुक्त किया गया हैं। आयोजित की गई बैठक में प्रमुख रूप से जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता चपरा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सह निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह जाट, राकेश तोमर, राजेश पंथी, सूरज दोहरे, वीर सिंह पटेल, बृजेश चतुर्वेदी, अरविंद जैन सीमा चौहान, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया वहीं आभार प्रदर्शन भाजपा नेता केशव पटेल द्वारा किया गया।

संविधान गौरव अभियान के लिए इन विषयों को किया शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश अनुसार 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत जो कार्यक्रम आयोजित होंगे उनमें प्रमुख रूप से जिला मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन, अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर गोष्ठी का आयोजन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता, अनुसूचित जाति छात्रावास एवं महाविद्यालय स्तर पर युवाओं में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान और भाजपा की संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रचार किया जाना, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में रैली एवं सभा का आयोजन, सभी मंडल स्तर पर कार्यकर्ता आमजन के साथ एकत्र होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व को पढ़ने आदि विषयों को शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811