Let’s travel together.

सीवन नदी पर करोड़ों खर्च, लेकिन बिल्डर की मनमानी फेंक रहे नदी मेें मिट्टी, काट दिए बांस

0 92

– रहवासियों की चिंता, बारिश में हो जाएगा इससे जलभराव
अनुराग शर्मा सीहोर

 

शहर की जीवनदायिनी सीवन नदी की सुंदरता एवं इसकेे गहरीकरण के लिए नगरपालिका द्वारा करोड़ों रूपए की राशि खर्च की जा रही है। लगातार सीवन नदी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन एक बिल्डर की मनमानी के चलतेे सीवन नदी का अस्तित्व ही खत्म करने की तैैयारी की जा रही है। दरअसल शहर में गजकेसरी कालोनी बना रहे बिल्डर द्वारा कालोनी से मिट्टी खोदकर नदी में डाली जा रही है, साथ ही नदी के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ एवं बांसोें को भी काटकर नदी की सुंदरता बिगाड़ी जा रही है। इसको लेकर आसपास के रहवासियोें ने नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियोें से शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।


यहां बन रही कालोनी-
सीहोर शहर के इंदौर नाका स्थित सीवन नदी किनारे गज केसरी बिल्डर द्वारा कॉलोनी बनाई जा रही है। कालोनी से मिट्टी खोदकर सीवन नदी में ही डाली जा रही है। इतना ही नहीं बिल्डर द्वारा सीवन नदी एवं कालोनी के बीच मेें लगे पेड़ व बांसोें को भी काट दिया गया है। अब यहां के आसपास के रहवासियोें कोे चिंता है कि बिल्डर द्वारा जो मिट्टी नदी मेें डाली जा रही है उससे पानी का बहाव रूक गया है। बारिश के दिनों मेें भी यहां पर पानी का बहाव रूक जाएगा। इससे उनकेे घरोें एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी भर जाएगा। रहवासियों ने इसको लेकर नगर पालिका और कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811