पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा के दु:खद निधन से संपूर्ण भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, और भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा जी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री प्रभात झा ने संगठन और सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपना जीवन समाज सेवा और संगठन को समर्पित किया। उनकी नेतृत्व क्षमता, निष्ठा और समर्पण ने भाजपा को नए आयाम दिए। उनके निधन से जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसे भर पाना संभव नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री प्रभात झा जी का जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है, और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें। उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव संजोकर रखा जाएगा, और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन