Let’s travel together.

तीन पीढ़ियों से कर रहे बेलन,अगरबत्ती स्टैंड बनाने का काम:महिलाएं भी करती है सहयोग

0 458

शहर और गांव में बेचते है सामान:चूल्हे पर बनता है भोजन

महंगाई औऱ भविष्य की चिंता

धीरज जॉनसनदमोह

दमोह शहर के कचौरा शॉपिंग सेंटर के निकट लगभग 200-250 की आबादी वाला जनसमूह पिछले तीन- चार पीढ़ियों से लकड़ी से विभिन्न प्रकार के सामान को बना कर व उन्हें बेचकर जीवनयापन कर रहे है जिसमें समस्त परिवार इन कार्यो में सहयोग करता है परंतु महंगाई के बढ़ जाने से अब प्लास्टिक की सामग्री भी वे गांव व शहर में बेचने जाने लगे है,आने वाली पीढ़ी के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिये बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित भी कर रहे है,काफी सघन क्षेत्र में बसे ये लोगों सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल करते है जिसकी हालत भी कुछ ठीक नहीं है टूटे टाइल्स, दरवाजे औऱ छत के प्लास्टर इसकी जीर्ण शीर्ण अवस्था को दर्शाते प्रतीत होते है।

करन,सूरज,प्रकाश ने बताया कि फर्नीचर के लिए लकड़ी में खराद का काम करते है व बेलन,औऱ अगरबत्ती स्टैंड भी बनाते है,पहले ये काम हाथों से करना पड़ता था पर अब मशीनों के आ जाने से समय की बचत हो जाती है जो भोपाल और नागपुर में मिलती है पर गांवों में अभी भी हाथों से ही काम करना पड़ता है।
लकड़ियां खरीदकर लाते है जो सात-आठ रुपये किलो तक मिल जाती है अगर एक बेलन बनाने की कुल लागत देखी जाए तो 12 से 14 रुपये तक होती है पर वह 20 रुपये तक ही बिकता है।
अगर एक दिन में 100 बेलन बनते है तो उसमें परिवार के तीन सदस्यों का सहयोग रहता है एक लकड़ी को छीलता है दूसरा खराद का काम करता है और तीसरा उसे काटने के लिए बुरादा निकालता है, इस कार्य के दौरान लकड़ी के टुकड़े यहां बहुत इकठ्ठे हो जाते है इसलिये यहां महिलाएं चूल्हे पर ही खाना बनाती है।


लीलाबाई ने बताया कि वे पिछले 20-25 वर्षों से यह काम कर रही है उम्र अधिक होने के कारण अब काम कम कर दिया है।
अर्जुन,दीपक,महेश ने बताया कि निकट ही सुलभ कॉम्प्लेक्स है पर वहां के हालात ठीक नहीं है और स्वच्छता भी नहीं है पर कोई ध्यान नहीं देता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811