Let’s travel together.

आसाराम को हाई कोर्ट का झटका सिर्फ एक बंदा काफी है से रोक पर HC का इनकार

79

दुष्कर्म के मामले में जेल की सजा काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट का झटका लगा है। आसाराम के खिलाफ नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए केस लड़ने वाले वकील पर फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा ही काफी है’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी ने लीड रोल वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभाया है। इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए आसाराम की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस दौरान कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

नहीं लगेगी सिर्फ एक बंदा काफी है पर रोक

इस याचिका पर सुनवाई 23 मई को पूरी हो गई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं शुक्रवार को दायर याचिका पर जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फैसला सुनाया। सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों सहित प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुकी है। बता दें कि ये फिल्म पीसी सोलंकी पर बनी है, जिन्होंने नाबालिग पीड़िता के पक्ष में और आसाराम के खिलाफ केस लड़ा था। इस फिल्म में वकील का बेहतरीन किरदार मनोज बाजपेयी ने निभाया है। फिल्म रिलीज को लेकर आसाराम की ओर से अधिवक्ता एसपी शर्मा और विपुल सिंघवी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

आसाराम की याचिका पर कोर्ट का फैसला

दायर की गई याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 मई को सुनवाई की थी और फिल्म की रोक पर फैसले को सुरक्षित रखा था। राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर बेंच पर ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म की रिलीज को लेकर आसाराम ट्रस्ट और आसाराम की ओर से वकील एसपी शर्मा और विपुल सिंघवी ने याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811