Let’s travel together.

लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं, यह विचारधारा की लड़ाई: सीएम अशोक गहलोत

82

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर रहे। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव है। पीएम को दौरे को भी इस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित कर रहे हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं, लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं है। यह विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के बीच शांति और सद्भाव होना चाहिए। हिंसा विकास को रोकती है। साथ ही साथ गहलोत ने कहा कि विपक्ष के बिना सरकार नहीं होती, इसलिए विपक्ष का सम्मान किया जाना चाहिए। गहलोत ने यह बातें करके कहीं न कहीं भाजपा पर भी निशाना साध दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं आपको (पीएम मोदी) पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा।
वहीं, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते। उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है। मोदी ने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था, ये आप भलीभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |     प्रजापति एवं सर्व समाज ने चढ़ाया 25.5 किलो का विशाल पीतल का घंटा     |     हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811