Let’s travel together.

जंगल में अवैध लकड़ी भर रहा ट्रक पकड़ाया, लकड़ी चोर फरार

0 233

– 2 लाख कीमत की लकड़ी और ट्रक जब्त

सैयद मसूद अली पटेल

ग़ैरतगंज रायसेन। सामान्य वन मंडल रायसेन के गढ़ी वन परिक्षेत्र की करमोदी बीट के जंगल से वन विभाग में एक ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी भर रहे ट्रक को वन अमले ने 2 लाख रुपए कीमत की अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा है। मामले में अभी वन विभाग की जांच जारी है।


जानकारी के अनुसार गढ़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गैरतगंज तहसील के करमोदी बीट के जंगल में सोमवार की दोपहर एक ट्रक में अवैध कटाई कर इकठ्ठा की गई लकड़ी भर कर ले जाने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मौके पर छापा मारा।

मौके पर ट्रक में लकड़ी भरती हुई मिली। वन अमले को देखकर ड्राइवर सहित ट्रक में सवार लकड़ी चोर भाग गए। वन अमले ने यहां से 76 नग सागौन की सिल्ली पकड़ी है। जिसकी बाजार कीमत 2 लाख बताई गई है। पता चला है कि लकड़ी चोर ट्रक में 24 नग लकड़ी ही भर पाए थे तथा शेष सागौन की लकड़ी के नग जंगल में ही पड़े हुए थे। मौके पर वन अमले को देखकर लकड़ी चोरों ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया किन्तु सोमवार दोपहर मौसम खराब होने एवं पानी गिरने के कारण ट्रक फंस गया। वहीं चोर पूरी लकड़ी ट्रक में नहीं भर सके।

रेंजर रजनीश शुक्ला ने बताया कि ट्रक एवं लकड़ी को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं लकड़ी चोरों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना का खास पहलू यह रहा कि लकड़ी चोर भागते समय ट्रक के नंबर भी मिटा गए। वन विभाग द्वारा नंबर सर्च करने पर ट्रक होशंगाबाद जिले के पिपरिया के किसी व्यक्ति का होना पाया गया है। रेंजर का कहना है कि यह पूरा मामला जांच के बाद ही क्लियर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811