Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 02 मार्च 2022

0 243

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।

वृष राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। म‍ित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक होगा। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। खर्चों के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। यथोचित परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने प्रारम्भ हो जाएंगे।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति‍ हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता तो रहेगी। आत्मव‍िश्वास में वृद्धि होगी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811