Let’s travel together.

फाल्गुनी अमावस्या-भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति

0 560

भारतीय जनजीवन में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। सूर्य और चंद्रमा के मिलन को अमावस्या कहते हैं। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच का अंतर शून्य हो जाता है तो अमावस्या तिथि का संयोग बनता है। फाल्गुन मास की अमावस्या को फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह हिंदू वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है। इस दिन लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, श्राद्ध तर्पण इत्यादि करते हैं। मान्यता है कि मृत्यु के बाद आत्माएं पितृ लोक में निवास करती हैं और जब तक उनके भाग्य का अंतिम फैसला नहीं हो जाता उन्हें कड़ी यातनाओं को सहना पड़ता है। ऐसे में अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति मिलती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन अमावस्या 02 मार्च 2022, बुधवार को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार अमावस्या तिथि श्रीहरि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तथा किसी पवित्र नदी में स्नान कर पात्र व्यक्ति को दान करने से कष्टों का निवारण होता है। साथ ही काल सर्प दोष खत्म करने के लिए भी ये दिन बेहद खास है

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुन अमावस्या कहते हैं। इस बार फाल्गुन अमावस्या 02 मार्च 2022, बुधवार को है। अमावस्या तिथि 02 मार्च को 01:03:04 से शुरू होकर 11:07:04 पर समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |     25 सितंबर को जिले भर के स्कूलों में होगा नमामि भारतम् वंदेमातरम् का सामूहिक गायन     |     एडिप योजना से 10 साल के दिव्यांग को मिली फोल्डिंग व्हीलचेयर, दैनिक कार्यों में मिलेगी मदद     |      शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में हर्षोल्लास से मनाया उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811