Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर दिनभर शिवालयों में लगा रहा भक्तों का तांता

0 672

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पवित्र अवसर पर सुबह से रात तक क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा।
चरोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर जी मे सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई यहां स्थित शिवलिंग का भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ दुग्धाभिषेक किया गया एवं पूजा अर्चना भक्तिभाव से प्रशाद चढ़ाया गया ।
चरोदा ही नहीं अपितु आसपास समूचे क्षेत्र में चरोदा का यह शिव मंदिर प्रसिद्ध है यहां हर साल मेला भी लगता है बीते कुछ सालों से मन्दिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है जो लगभग पचहत्तर प्रतिशत पूर्ण हो चुका है इस शिवालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के बाद यह मन्दिर भक्तों को ओर भी अधिक आकर्षित करेगा

प्रदेश के मुख्यमंत्री कर चुके 21 लाख की घोषणा

भगवान शिव के इस पावन पवित्र धाम के जीर्णोद्धार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी एक कार्यक्रम के दौरान 21 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुके है।


ॐ नमः शिवाय से गूंजा बाबा धाम

सांकरा में हाइवे के उस पार तालाब किनारे स्थित बाबा धाम भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है बाबा धाम समिति ने हर त्योहार की तरह महाशिवरात्रि पर भी विशेष तैयारियां की ओर बेहतरीन विद्युत साज सज्जा से मन्दिर परिसर का सजाया है महाशिवरात्रि पर दिनभर ॐ नमः शिवाय के मंत्र की ध्वनि यहां गूंजती रही।
महाशिवरात्रि पर्व पर इसी तरह सोंडरा,बहेसर,मुरेठीमांढर,निमोरा,सिलतरा,टाडा, मोहदी आदि गांव के मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की श्रद्धा भक्ति दिखाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस अधिकारी का ऐतिहासिक शपथपत्र, नियम तोड़ा तो नौकरी छोड़ने तक को तैयार     |     कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद     |     रायसेन जिले को नए  शव वाहन की जगह कंपनी ने दिया पुराना वाहन, शिकायत करने पर  नए शव वाहन भेजे     |     रात में घर लौट रहे हार्डवेयर व्यापारी की हत्या भोपाल ले जाते समय मौत     |     विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811