Let’s travel together.

यातायात पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान

0 32

-सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर यातायात बाधित करने वाले ठेले, गुमटियां एवं अतिक्रमण हटाए गए

– अतिक्रमण हटने से यातायात हुआ सुगम, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को मिली बड़ी राहत

– डीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना झा की अतिक्रमण न करने एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील 

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर 

रायपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से डीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना झा के निर्देशानुसार यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा पचपेड़ी नाका पुजारी पार्क क्षेत्र तथा पंडरी स्थित कपड़ा मार्केट मंडी गेट में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्ग, सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध रूप से ठेले, गुमटियां एवं अन्य अस्थायी व्यवसाय संचालित कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। सड़क पर सामान फैलाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए तथा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि आम नागरिकों, पैदल यात्रियों एवं वाहन चालकों को निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

कार्यवाही के दौरान व्यापारियों एवं अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश देते हुए बताया गया कि सड़क एवं फुटपाथ सार्वजनिक उपयोग की संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न केवल यातायात को प्रभावित करता है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाता है। सभी संबंधितों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने से अवगत कराया गया।

अभियान के बाद संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु रही। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं राहगीरों ने इस कार्यवाही का स्वागत करते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की आवश्यकता व्यक्त की, जिससे शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहें और आमजन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

डीसीपी यातायात श्रीमती अर्चना झा ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि रायपुर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं जाम-मुक्त यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811