Let’s travel together.

विश्व पृथ्वी दिवस विशेष::हम सब यह संकल्प लें कि हम लालची नहीं बने उतना ही लें जितनी जरूरत-आलेख – डॉ. सीमा सोनी

0 411

 आलेख

डॉ. सीमा सोनी

आज विश्व पृथ्वी दिवस है, हम सब को धरती माता ने जगह दी ,,, लेकिन आज हम सब देख रहे है की मानव समाज ने इसकी बर्बादी ज्यादा की, विश्व समाज ने प्रकृति का दोहन इतना ज्यादा कर दिया कि वह आज संकट में है। हमारी कई वनस्पतियां विलुप्त हो गई हैं, कई प्रजातियां आज दिखाई नहीं देती । यहां तक की आंगन में गौरैया भी नदारद हो गई है । अतः पृथ्वी दिवस पर हम सब यह संकल्प लें कि हम लालची नहीं बने उतना ही लें जितनी जरूरत है। अगर इस बात को हम सब अपने जीवन में अपना लें तो पृथ्वी की रक्षा हम कर सकते हैं । हमारी संस्कृति में तो धरती को मां कह कर बुलाया जाता है । आज उसी मां की गोद की नदियां सूख रही है, पहाड़ टूट रहे हैं, धरती फट रही है ,झरने सूख रहे हैं। समंदर की वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं । कई तरह के जीव जंतु अब दिखाई नहीं देते। अतः आज पृथ्वी दिवस पर हम संकल्प लें कि हम धरती मां की रक्षा करेंगे । हम उसी की गोद में खेले बड़े हुए तो फिर उसकी रक्षा क्यों न करें ? खूब पेड़ लगाइए! बगीचा बनाइए। जगह कम हो तो छोटे-छोटे गमलों में लगाइए पर इस वसुंधरा को हरा भरा बनाइए । आज हम सब यही संकल्प लें कि हमारी पृथ्वी को, हमारी इस वसुंधरा को हम हरियाली की चादर उड़ाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811