Let’s travel together.

टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से ठगने वालों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

0 153

 

-राज्य सायबर पुलिस मप्र द्वारा जारी की

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

वर्तमान डिजिटल परिवेश में सायबर जालसाजों द्वारा नागरिकों को टेलीग्राम एप पर विभिन्न प्रकार से ठगा जा रहा है, जिसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर विभिन्न प्रकार के मेसेज भेजकर धोखाधड़ी करना देखने में आ रहा है।
ठगों की इस कार्य प्रणाली में टेलीग्राम एप पर सायबर ठग सक्रिय हैं, जो कई तरीकों से लोगों के साथ ठगी कर रहे है। ऑनलाइन जॉब,पार्ट टाइम जॉब, टास्क पूरा करने पर कमीशन का लालच देकर पैसे जमा कराना । क्रिप्टो करंसी में निवेश पर बंपर रिटर्न के नाम पर पैसे जमा कराना। टेलीग्राम पर असली ट्रेडिंग चैनल से मिलते-जुलते नाम के फर्जी चैनल बनाकर उसमें सम्मिलित करके फर्जी खरीद
फरोख्त ,निवेश तथा लाभ दिखाकर पैसे फ्रॉड अकाउंट में डालकर ब्लॉक कर देना।टेलीग्राम पर प्रोडक्ट की शॉपिंग व सॉफ्टवेयर की मदद से रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे जमा कराना एवं लाभ दिखाकर पैसे ब्लॉक करके ग्रुप डिलीट कर देना।
पुलिस ने लोगों से सावधानी रखने तथा टेलीग्राम पर किसी भी अनजान प्रोफाइल, ग्रुप या चैनल से ना जुड़ें ना ही किसी दिए गए लिंक पर क्लिक करें। क्रिप्टो करंसी निवेश पर अत्याधिक लाभ, शॉपिंग या जॉब ऑफर्स के लालच में फीस, रजिस्ट्रेशन, एडवांस ट्रेडिंग मनी आदि के नाम पर किसी खाते में पैसे जमा न करें।टेलीग्राम पर किसी लिंक के माध्यम से ओपन हुए एप , वेबपेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज न करें।
अपने सभी सोशल मीडिया व ईमेल अकाउंट आदि पर टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा चालू करें, ताकि आपके अकाउंट आसानी से हेक़ ना किये जा सकें। यदि आपके साथ कोई सायबर अपराध घटित होता है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या
www.cybercrime.gov.in या Toll Free नम्बर 1930 पर करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811