Let’s travel together.

250 नागर‍िकों को लेकर यूक्रेन से द‍िल्‍ली पहुंची एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुलाब देकर किया स्‍वागत

0 706

नईदिल्ली  यूक्रेन  में फंसे भारतीय नागर‍िकों को सुरक्षित भारत लाने के ल‍िए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है. इस कड़ी में यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी. यहां एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया था. इससे पहले पहली उड़ान बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई थी.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत रव‍िवार को बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर दूसरी उड़ान द‍िल्‍ली पहुंची. इन दो उड़ान के बाद अब बुडापेस्ट से तीसरी उड़ान के भी रविवार को आने की संभावना है. ऐसी सूचना है कि यूक्रेन में भारतीय अधिकारियों को अपने लोगों को पड़ोसी देशों में ले जाने में कई जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है. यूक्रेन में फिलहाल करीब 16 हजार भारतीय फंसे हुए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811