Let’s travel together.

शिक्षक बनना चाहती है दुर्गा,परिवार की मदद से कर रही एम ए की पढ़ाई

0 863

हौंसला औऱ आत्मविश्वास की कर रहीं है मिसाल कायम

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह शहर से 80 किमी दूर ग्राम तारादेही में घर है यहां तक बस से सफर कर आना पड़ता है घर पर सारी मदद मम्मी करती है छोटी उम्र से ही पैर से लिखना शुरू कर दिया था पर परीक्षा के दौरान लिखने में छोटी बहन सहायता करती है क्योकि जल्दी लिखना पड़ता है। अभी तक कोई विशेष सुविधा तो नहीं मिली फिर भी पढ़ाई कर शिक्षक बनने की इच्छा है।


यह कहना था दुर्गा लोधी का,जो शहर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय से एम ए कर रही है और शनिवार को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने आई थी,जिन्होंने दिव्यांगता के बाद भी हार नहीं मानी और पूरे आत्मविश्वास के साथ समाज का सहयोग करने को तैयार भी है। दुर्गा ने बताया कि उनके पिता कृषक और माँ ग्रहणी है
सात भाई बहनों में वे परिवार की छटवीं संतान है और छोटी बहन यात्रा के दौरान उनके साथ रहती है बड़ों की शादी हो चुकी है।प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने की बहुत इच्छा है पर गांव में कोचिंग की सुविधा नहीं है और शहर तक आना काफी मुश्किल होता है जो पुस्तकें घर पर है उससे ही अध्ययन करते है।


वर्तमान समय में जबकि युवा वर्ग तनाव, नशे,अवसाद इत्यादि से ग्रसित है और कुछ इस तरह के कदम भी उठा लेता है जिसका परिणाम नकारात्मक होता है ऐसे समय में छात्रा का हौंसला समाज को एक बेहतर संदेश दे रहा है।

न्यूज स्रोत: धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811