Let’s travel together.

समुद्र में मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ डूबने से 6 चीनी नागरिकों समेत 8 लोगों की मौत

122

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच समुद्र में बुधवार तड़के एक मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ के डूबने से 6 चीनी नागरिकों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जापान के नागासाकी प्रान्त से दूर पूर्वी चीन सागर में हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6551 टन वजनी मालवाहक जहाज ‘जिन तियान’ हांगकांग में पंजीकृत था। इस जहाज में 22 लोग सवार थे, इन लोगों में से 14 लोग चीन के थे जबकि अन्य आठ लोग म्यामांर के बताए जा रहे हैं। ये जहाज लकड़ी लेकर मलेशिया से दक्षिण कोरिया के इंचियोन जा रहा था। अधिकारियों ने बताया है कि हालांकि किसी को भी अस्पताल नहीं भेजा गया, लेकिन उनके संबंधित देशों के साथ संपर्क स्थापित किया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जहाज ने पूर्वी चीन सागर में जापान के दांजो द्वीप समूह से लगभग 110 किलोमीटर पश्चिम में रात करीब 11:15 बजे आपातकालीन संकट की सूचना दी। हालांकि जहाज ने जब मदद की कॉल की थी उस समय आंधी की चेतावनी प्रभावी थी। जानकारी के मुताबिक, जहाज के चालक दल के सदस्यों को दक्षिण कोरियाई तट रक्षक और जापान के दो वायु आत्मरक्षा बल द्वारा बचाया गया था। ASDF द्वारा बचाए गए दो लोगों को नागासाकी हवाई अड्डे के माध्यम से अस्पताल भेजे जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811