Let’s travel together.

क्षय उन्मूलन के लिए कैंप और एक्टिव केस फाइडिंग लगातार जारी रखें- प्रहलाद भारती

0 564

– टीबी प्रोग्राम की कार्यशाला में बोले- मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष

शिवपुरी से रंजीत।गुप्ता

पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी प्रोग्राम की कार्यशाला शनिवार को ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में म.प्र.पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने की। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एचआईव्ही एड्स डॉ.आशीष व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रहलाद भारती ने कहा कि टीबी जैसी जानलेवा बीमारी का अब अचूक उपचार शासकीय अस्पतालों में नि:शुल्क प्रदाय किया जाता है। समस्त उपस्थित आशा, आंगनवाड़ी, ए.एन.एम. कार्यकर्ता इसके बारे में आम जनता को जागरूक करें। टीबी की बीमारी प्रमुख रूप से सहरिया आदिवासी समुदाय को प्रभावित करती है एवं वह उपचार के बीच में ही दवा छोड देते है। उन्होने प्रमुख रूप से ध्यान देते हुये कैंप और एक्टिव केस फाइडिंग जैसी गतिविधियाँ निरन्तर आयोजित करने के निर्देश जिला क्षय अधिकारी को दिये। निक्षय पोषण योजना जिसमें भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को उपचार के दौरान पांच सौ रूपये प्रतिमाह की पोषण राशि प्रदान की जाती है उसके बारे में भी कार्यशाला में उपस्थित समस्त आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को आम जनता को जागरूक करने के लिये कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन द कार्यक्रम ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में गति लाने और अच्छा कार्य करने वाली आशा, आगंनवाडी और समस्त अन्य वॉलेन्टियर को विश्व क्षय दिवस पर सम्मानित करने हेतु जिला क्षय अधिकारी को निर्देश दिये। उ
जिला क्षय अधिकारी डॉ.आशीष व्यास ने इनर्फोमेंट स्कीम के बारे में बताया। जिला क्षय अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्ण संकल्प संयुक्त प्रयास टीबी हारेगा देश जीतेगा में ज्यादा से ज्यादा मरीज खोजकर टीबी उपचार पर रखे जाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811