Let’s travel together.

इंदौर आईं किरण बेदी महिला सशक्तीकरण व अधिकारों पर करेंगी चर्चा

91

इंदौर। देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी शनिवार दोपहर इंदौर आईं। वे फिक्की फ्लो इंदौर चैप्टर की नवागत अध्यक्ष ममता बाकलीवाल व अन्य 25 सदस्यों के नए कार्यकाल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयोजन बायपास स्थित शेरटन ग्रैंड पैलेस में होगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी के सदस्य अपनी आगामी वार्षिक योजनाओं को साझा करेंगी। किरण बेदी ‘ए किरण आफ होप एंड स्ट्रैंथ’ विषय पर अपने जीवन की निर्भीक यात्रा पर बात करेंगी। वे महिला सशक्तीकरण व अधिकारों के बारे भी चर्चा करेंगी। अपने जीवन के संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए महिलाएं कैसे सफलता के सोपान तय कर सकती हैं, महिलाओं को इससे गुर बताएंगी।

ग्राम पंचायत पेसा मोबेलाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अप्रैल से

इंदौर। संभाग की प्रत्येक पंचायत में पेसा एक्ट के तहत एक-एक मोबेलाइजर की नियुक्ति की गई है। इन्हें जनपद पंचायत मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में पेसा एक्ट के ब्लाक स्तरीय समंवयक एवं जिला स्तरीय समन्वयकों के साथ पेसा एक्ट के मास्टर्स ट्रेनर्स एवं पैसा एक्ट के अंतर्गत आने वाले विषयों से संबंधित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों का सहयोग लिया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811