Let’s travel together.

सिलाई क्लास जाने का कहकर घर से निकली थी 22 अप्रैल को होनी थी शादी

79

बालाघाट । घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे, तभी 5 अप्रैल को युवती लापता हो गई। 10 दिनों तक तलाश के बाद उस युवती का शव भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी से गांगुलपारा के बीच घने जंगल से बरामद हुआ। ये सनसनीखेज घटना है हट्टा थाना क्षेत्र के एक ग्राम की है, जहां रहने वाले ग्रामीण की बेटी की शादी 22 अप्रैल को तय थी। घर में शादी की जोरशोर से तैयारी चल रही थी। युवती 5 अप्रैल की सुबह 9 बजे लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के राज खुलेंगे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रतीत हो रहा है।

बताया गया कि युवती सिलाई क्लास जाने का कहकर घर से निकली थी। शादी के कार्ड बांटकर घर लौटने पर पिता को खबर मिलते ही हट्टा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी की तलाश के बीच 14 अप्रैल की देर शाम सरपंच को पुलिस से फ़ोन पर सूचना मिली कि पुलिस ने गांगुलपारा के जंगल में एक युवती का शव बरामद किया है। शव बुरी तरह खराब हो चुका था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। सरपंच व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे स्वजनों ने चप्पल और कपड़ों से पहचान की। पुलिस ने शुक्रवार देर रात शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखवा दिया। वहीं, बेटी की शादी को लेकर बुने गए परिजनों के सपने टूटने से सबक रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811