Let’s travel together.

वन अग्नि जागरूकता सद्भावना मैच आयोजित बरखोआ व ध्वाज की टीमों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच

0 63

बरखोआ की टीम रही विजयी

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के वन परिक्षेत्र बेगमगंज द्वारा
अग्नि वीर तैयार कर जंगल को आग से बचने के लिए टीम तैयार की है रेंजर अरविंद अहिरवार द्वारा इसी तारतम्य में अग्नि जागरूकता सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन ध्वाज ओर वरखोआ के बीच आयोजित किया गया ।

जिसमें बरखोआ द्वारा 8 ओवर में 99 रन 6 विकेट खोकर बनाए जिसका पीछा करते हुए ध्वाज द्वारा 75 रन 6 विकेट खोकर ही बना पाए और बरखुआ ने 24 रन से मैच जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को वन विभाग द्वारा क्रिकेट किट प्रदान की गई।


कार्यक्रम में विशेष रूप से एसडीएम सौरभ मिश्रा मौजूद रहे जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा अधिकारी ध्यान रखें की जंगल की सुरक्षा हो या संरक्षण हो यह छोटे-छोटे बच्चे भी यह देखकर सीख रहे होंगे कि यह क्रिकेट मैच का उद्देश्य क्या है क्योंकि कोई भी विभाग ऐसे मैच ऐसे कार्यक्रम सामान्य तौर पर आयोजित नहीं कर पता इतनी दूरी में कई विभाग है लेकिन पहुंच नहीं पाते हैं ऊपर आसमान से लेकर धरती और जमीन तक आप सब लोगों पर नजर है यह उड़ता हुआ ड्रोन भी देख रहा है लेकिन आपकी नजर जंगल पर होना चाहिए।

यह इस कार्यक्रम का उद्देश्य है इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने इस उद्देश्य को सफल करने के लिए यहां पर उपस्थित हमारे मीडिया के साथी शर्मा जी जो हमेशा रहते हैं उनका तहे दिल से धन्यवाद मुझे यहां आमंत्रित किया आप सब लोगों के इस कार्यक्रम में मैं हृदय से शामिल हूं और जहां मेरी आवश्यकता पड़े बिल्कुल में हमेशा हर जगह रहूंगा और यह सौभाग्य है कि अभी तक के सेवाकाल में मुझे वन विभाग के कार्यक्रमों में कभी इतना शामिल होने का अवसर नहीं हुआ इसका क्रेडिट हमारे रेंजर साहब को जाता है जो दिन-रात लगे रहते हैं और कोशिश करते रहना चाहिए वही आप लोग सब मिलकर कर रहे हैं यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है । उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों व अन्य सभी से आग्रह किया कि वनों की आग से सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811