Let’s travel together.

प्रशासन के सामने ही निकल रहे ओवरलोड वाहन, प्रशासन मौन

0 290

अनदेखी- ओवरलोड वाहन से कभी भी हो सकता है हादसा-लोगों की जान जोखिम में

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

नगर में इस समय लगातार ओवरलोड भरकर बाहर निकल रहे है जिस पर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा है इस संबंध में कई बार लोगों न प्रशासन को अवगत भी कराया है लेकिन आज तक इस पर प्रशासन की कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई। चार पहिया, ऑटो एवं मोटरसाइकिल चालकों द्वारा परिवहन नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ओवरलोड से कई बार हो चुके हादसे
नगर में ओवरलोड ऑटो और माल वाहन अपने मनमर्जी से खड़े होते हैं और मनमर्जी से माल ब सवारियों को ढोते हैं कुछ दिन पहले वार्ड नंबर 15 में ओवरलोड टैक्सी पलट जाने से कई सवारियों को चोट एवं एक बूढ़े युवक की मौत हो गई थी सुनहरा रोड पर एवं पड़रिया रोड पर कई बार टैक्सिया पलट जाने से कई यात्री घायल हो चुके हैं वही जुझारपुरा के पास गढीसेमरा से आ रही ऑटो में बैठे बूढ़े युवक की ऑटो पलटने से मौत हो गई थी इस सब के बावजूद भी प्रशासन अपनी नींद से नहीं जाग रहा है और ना ही ओवरलोड गाड़ियों पर रोक लगा रहा है।


बक्सवाहा में नहीं है ऑटो स्टैंड

विकासखंड की सभी ऑटो बक्सवाहा में सवारियों को लेकर आती है लेकिन उन्हें यथावत स्थान ना मिलने के कारण ऑटो को जहां जगह मिली वहीं खड़ा कर देते हैं जिस कारण से आए दिन रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है रोड पर ऑटो खड़े होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुकी है नगर के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह वाहन चलाने वाले लोग अपनी मनमर्जी से वाहन चलाएंगे तो शासन प्रशासन के नियमों का पालन कैसे होगा।
इनका कहना है

अगर ऑटो चालक या भारी वाहन रोड पर खड़े होते है तो निश्चित उन पर कार्यवाही की जाएगी और ऑटो चालकों के लिए ऑटो खड़ी करने के लिए जगह की के लिए नगर परिषद के लिए कहा जाएगा।
इनका कहना है
–याकूब खान थाना प्रभारी

कई बार शिकायतें मुझे भी मिली है कि ऑटो चालक मनमर्जी से रोड पर ऑटो खड़े करते हैं जिसके लिए हम जगह देख रहे हैं इन्हें बहुत ही जल्द यथावत स्थान दिया जाएगा जहां सभी ऑटो खड़े कर सकें।
श्रीमती किरण सोनी नगर परिषद अध्यक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811