कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने पार्टी के 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी कलघाटगी से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी तरफ, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को अथानी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट कटने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) सावदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने अपना फैसला कर लिया है।
मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली को बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कुमथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे। सावदी ने कहा कि वह गुरुवार शाम को कड़ा निर्णय लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा एमएलसी आर शंकर ने बुधवार को विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। शंकर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरात्ती के कार्यालय गए और उन्होंने अपना हाथ से लिखा हुआ इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही टिकट कटने पर कर्नाटक के मंत्री और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया क्षेत्र से छह बार के विधायक एस अंगारा ने बुधवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

BJP releases the party’s second list of 23 candidates for #KarnatakaElections2023
Nagaraja Chabbi, a Congress leader who recently joined BJP, to contest from Kalghatgi. pic.twitter.com/y5ugNGDaqu
— ANI (@ANI) April 12, 2023
BJP releases the party’s second list of 23 candidates for #KarnatakaElections2023
Nagaraja Chabbi, a Congress leader who recently joined BJP, to contest from Kalghatgi. pic.twitter.com/y5ugNGDaqu
— ANI (@ANI) April 12, 2023
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.