Let’s travel together.

अलबेला रंगों का ठेला, रंग-गुलाल उड़ाते निकली होरियारों की टोली

94

कानपुर| कानपुर का ऐतिहासिक गंगा मेला सोमवार को अनुराधा नक्षत्र में आयोजित किया गया। परंपरानुसार हटिया के रज्जनबाबू पार्क से रंगों का ठेला निकला। लोगों ने जी भर के रंगों की होली खेली। गंगा मेला में माहौल सातवें आसमान पर था। हर कोई रंग व गुलाल में सराबोर था। रंग का ठेला जैसे-जैसे शहर की गलियों का रुख कर रहा था, वैसे-वैसे रंग की खुमारी हर किसी के सिर चढ़ कर बोल रही थी।

घर की छतों से भी रंग की फुहारों ने गंगा मेला में शामिल बच्चों से लेकर बड़ों तक को भिगोने में कोई कोर कसर नहींं छोड़ी। सबसे आकर्षण का केन्द्र भैंसे का ठेला व 6 ऊंट रहे। वहीं, गंगा मेला का शुभारंभ शहीद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर डीएम कानपुर विशाखजी, पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी, एमएलसी विधायक सलिल विश्नोई ने पुष्प अर्पित कर किया।

वहीं, पुलिस बैंड के बीच राष्ट्रगान की धुन ने सभी को देश भक्ति से भर दिया। फिर डीएम व पुलिस कमिश्नर ने तिरंगा लहराकर रंग के ठेले को रवाना किया। यह रंग का ठेला रज्जनबाबू पार्क से निकलकर शहर की गलियों में चला तो होरियारों का उत्साह व उमंग सातवें आसमान पर दिखा। हर कोई एक-दूसरे को रंग व गुलाल से पूरी तरह से नहलाने को बेताब दिखा।

इन रास्तों से होकर गुजरा रंगों का ठेला

रंग का ठेला जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौहारा से होते हुए आगे बढ़ा। रंगों से भरे 50 ड्रम गंगा मेला में शामिल हर व्यक्ति के तन-बदन को भीगो रहा था।

गलियों में रंग के ठेले के साथ चलने वाले लोगों पर घरों की छतों से रंग के साथ-साथ फूलों की बारिश भी हो रही थी। रंग के ठेले ने शहर की गलियों से होते हुए छह से सात किमी. की दूरी भी तय की।

40 फीट की मटकी को तोड़ने की रही होड़

रंग के ठेले के बीच बिरहाना रोड में लटकी 40 फीट की रंग की मटकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। युवाओं में पहले मटकी तोड़ेगा का क्रेज दिखा। युवा टोलियां बनाकर मटकी को तोड़ने का प्रयास करते हुए कई बार गिरे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811