Let’s travel together.

इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को आज अभियान चलाकर समझाएगी पुलिस

106

इंदौर। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए मंगलवार से यातायात पुलिस रोको-टोको अभियान चलाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना होता है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान की शुरुआत जोन-1 के वैशाली नगर वार्ड से की जाएगी। यहां टीम की ओर से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आने-जाने के मार्गों पर स्टापर्स बैरिकेड्स लगाकर, बैनर, माइक से अनाउंस करके और तख्तियों के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की जाएगी। उन्हें हेलमेट के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हर मंगलवार को चलेगा अभियान

यह अभियान सभी सहायक पुलिस आयुक्त की ओर से सप्ताह में एक दिन (मंगलवार) को क्यूआरटी टीमों के साथ चलाया जाएगा। इस दौरान उन लोगों को टोका जाएगा, जो हेलमेट के बिना वाहन लेकर निकलते हैं। इन्हें हेलमेट लगाने की समझाइश दी जाएगी। रोको-टोको अभियान ऐसी जगहों पर प्राथमिकता से चलाया जाएगा, जहां यातायात का ज्यादा दबाव नहीं है, साथ ही इस दौरान कोई भी चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। अधिकारी इस दौरान हेलमेट न लगाकर निकले वाहन चालकों की जानकारी भी अपने पास एक रजिस्टर में रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811