Let’s travel together.

फिर शिवपुरी से गुजरेगा अतीक को लेकर जाने वाला पुलिस का काफिला रहेगी सभी की नजर

85

शिवपुरी। अतीक अहमद को एक बार फिर गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाएगा और उसे लेकर ले जाने वाला काफिला फिर से शिवपुरी से गुजरेगा। चूंकि शिवपुरी क्षेत्र में पिछली 27 मार्च को जब यूपी एसटीएफ का काफिला गुजर रहा था तो अतीक को ले जा रही वेन के सामने गाय आ गई थी और उसकी वेन पलटने से बची थी। ऐसे में एक बार फिर अतीक को लेकर जाने वाली पुलिस का काफिला शिवपुरी क्षेत्र से 12 अप्रैल को गुजरेगा। ऐसे में सभी की निगाहें अतीक के गुजरने पर ही लगी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि यूपी पुलिस की एक टीम 26 मार्च को अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी।27 मार्च को सुबह करीब 6.30 बजे खरई चेकपोस्ट से अतीक के काफिले ने शिवपुरी में प्रवेश किया था। मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के 3–4 किमी बाद ही काफिला तेंदुआ थाने के पास कुछ मिनिट के लिए रुका था। अतीक अहमद यहां वैन से निकलकर पेशाब करने के लिए गया था। वैन से उतरते वक्त जब मीडिया ने उससे सवाल किया कि उन्हें किसी तरह का डर लग रहा है क्या तो पहले तो अतीक खामोश रहा, लेकिन बार बार पूछने पर उसने कहा कि ‘काय का डर। इसके बाद जब काफिला खरई चेकपोस्ट के थोड़ा आगे निकला तो एक गाय पुलिस वैन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इसी वैन में अतीक अहमद सवार था। वैन से टकराकर गाय कुछ दूर उछलकर गिरी जिसके कारण पूरे वाहनों के काफिले को रोक दिया गया। हालांकि यहां वाहन चंद सेकेंड के लिए ही रुके। वैन से टकराने वाली गाय की मौत हो गई।

आधा सैकड़ा गाड़‍ियों का काफिला

अतीक अहमद को ले जा रही पुलिस टीम के साथ दो वैन चल रही थीं। कभी अतीक की वैन आगे रहती तो कभी पीछे जिससे यह अनुमान लगाना मुश्किल था की वह किस वैन में है। काफिले में करीब 50 गाड़िया चल रही थी जिसमें पुलिस के साथ मीडिया के वाहन भी थे। काफिले में अतीक के रिश्तेदार भी शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811