Let’s travel together.

नगर पालिका की बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद, नपाध्यक्ष को बैठक छोड़ जाना पड़ा

0 135

 

– कांग्रेस पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

– कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठे- बोले वार्डों में नहीं हो रहे विकास काम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच न होने व विकास कार्य न होने की मांग को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। नगर पालिका के परिषद भवन में हुई इस बैठक के दौरान कांग्रेस के पार्षदों ने धरना दिया साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा भी किया इसके कारण बीच में ही बैठक से नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को जाना पड़ा। सबसे बड़ी बात यह रही कि सत्ताधारी दल भाजपा की यहां पर अध्यक्ष होने के बाद भी विकास कार्य न होने से कुछ भाजपा पार्षद भी नाराज दिखे। उन्होंने भी नगर पालिका के कुछ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप मीडिया के सामने लगाए। एक भाजपा पार्षद ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके वार्ड में घटिया सड़क डाली गई लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस पार्षद धरने पर बैठे- बोले वार्डों में नहीं हो रहे विकास काम-

बैठक में हंगामा करने वाले कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाए कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा और कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नई परिषद के गठन के बाद से अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं, विकास कार्यों को तो छोड़िए वार्डों में बिजली, पानी, सड़क साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कामों को लेकर भी जनता परेशान है। पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वार्डों में काम नहीं कराए जा रहे हैं। ऐसे में पार्षद जनता को कब तक झूठे आश्वासन दें।

साफ-सफाई तक नहीं हो रही-

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि वार्डों में ना तो साफ सफाई हो रही है ना ही स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है. जबकि इन कामों के लिए नगरपालिका में करोड़ों रुपए आ रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की और परिषद में धरने पर बैठ गए. वहीं, बीजेपी पार्षदों ने भी वार्डों में काम नहीं होने के लिए नगर पालिका सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया। हंगामे के चलते नगर पालिका परिषद की बैठक समय से पहले ही स्थगित कर दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811