Let’s travel together.

180 करोड़ रुपए करनी है वसूली, लेकिन वे भी कर रहे हैं बिजली चोरी ऊपर से सीनाजोरी

0 599

सीहोर से अनुराग शर्मा

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) सीहोर के बकायादारों में नगर परिषद सीहोर, ग्रामीण पंचायत विभाग, जल संसाधन, पुलिस सहित कई अन्य बड़े विभाग भी हैं। सभी बिजली तो खूब जला रहे हैं, लेकिन बिजली बिलों की भरपाई करने में सब फिसड्डी साबित हो रहे हैं। दरअसल करोड़ों रुपए के घाटे में चल रही बिजली कंपनियों को सरकारी विभाग ही चपत लगाने में आगे हैं। हालांकि विद्युत वितरण कंपनी सीहोर को सीहोर एवं आष्टा सर्किल के आम उपभोक्ताओं से भी करीब 180 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। इसी तरह करीब 9 करोड़ से अधिक की वसूली सरकारी विभागों से भी करनी है।

नगर परिषद का बिजली बिल एक करोड़ से ज्यादा बकाया

नगर परिषद सीहोर से विद्युत वितरण कंपनी को एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की वसूली करना है, लेकिन नगर परिषद द्वारा यह राशि नहीं दी जा रही है। इसी तरह नगर परिषद आष्टा पर भी 9 लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। यही स्थिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की भी है। पंचायत विभाग से भी 4 करोड़ 53 लाख से अधिक का बिजली बिल वसूलना है। स्कूल शिक्षा विभाग का 42 लाख 90 हजार 228, स्वास्थ्य विभाग से 21 लाख 69 हजार 895, लोक निर्माण विभाग 3 लाख 18 हजार 413, जनजातीय कार्यविभाग पर 4 लाख 16 हजार, कलेक्टर कार्यालय का 5 लाख 10 हजार 643, पीएचई विभाग का 1 लाख 74 हजार, वन विभाग का 5 लाख 79 हजार, पुलिस विभाग का 2 लाख 72 हजार से अधिक का बिल बकाया है। इसी अन्य विभाग भी हैं, जिनसे भी करीब 7 लाख से अधिक की वसूली करनी है। हालांकि अन्य विभाग ऐसे भी हैं, जिनका बकाया बेहद कम है। इनमें जेल, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग हैं। बिजली बिलों की यह स्थिति माह जनवरी-2022 की स्थिति में है।

बकायादारों में रेलवे, बीएसएनएल भी

विद्युत वितरण कंपनी सीहोर के बकायादारों में रेलवे, बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल कंपनियां, इनकम टैक्स, पोस्ट आॅफिस सहित अन्य केंद्रीय विभाग भी हैं, जिनसे भी विद्युत वितरण कंपनी को लाखों रुपए के बिजली बिल लेने हैं। बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल कंपनियों का 20 लाख से अधिक का बिल बकाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |     गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811