Let’s travel together.

पौने दो लाख के नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार

138

जांजगीर चांपा। पौने दो लाख रुपए के नकली नोट के साथ पामगढ़ पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 500-500 के कुल 1 लाख 72 हजार 500 रुपए, कलर प्रिंटर, पेपर कटर, मोबाइल फोन और बाइक जब्त किया है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की भीलौनी निवासी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है। सूचना पर दबिश दी गई और मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर मिला।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14 हजार रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का और बाइक क्रमांक सीजी 11ए एच 5861 को जब्त किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी डोंगाकोहरोद निवासी रामसागर बंजारे के साथ मिलकर अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की बात स्वीकार की।

आरोपित वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 1 लाख 24 हजार 500 रुपए तथा दूसरे आरोपित रामसागर बंजारे डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट 48 हजार रुपए बरामद किया गया। दोनों आरोपित से 345 नकली नोट कीमती 1 लाख 72 हजार 500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा वारदात में प्रयुक्त बाईक और मोबाईल जब्त किया गया।

दोनों आरोपित युवकों के खिलाफ भादवी की धारा 498 क ख ग 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि रामदुलार साहू, सुनील टैगोर, आरक्षक शिवराय सागर, विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर, अनुज खरे, श्याम ओगरे, आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा में 21 नवंबर से शुरू होगी विधायक की ‘सेवा संवाद यात्रा’, 144 गांवों तक पहुंचेंगे अनुज शर्मा     |     हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811