Let’s travel together.

14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत

0 7

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में करीब 14 दिनों के लंबे इंतजार के बाद  हल्की बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से उम्मीद की मुस्कान लौटा दी। पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई लगभग ठप पड़ गई थी और जिन किसानों ने पहले ही रोपाई कर दी थी, उनकी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। हल्की बारिश से खेतों में नमी लौटने लगी है, जिससे किसानों को राहत मिली है।

बारिश के साथ ही क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। दोपहर तक मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को सुकून दिया। बाजारों और गांवों में भी मौसम बदलने से लोगों के चेहरे खिले नजर आए।

किसानों का कहना है कि यह बारिश राहत जरूर लेकर आई है, लेकिन धान की रोपाई और खरीफ फसलों के लिए अभी लगातार अच्छी बारिश की आवश्यकता है। यदि अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो खेती पर फिर संकट गहरा सकता है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मानसून अब रफ्तार पकड़ेगा और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी, जिससे धान की रोपाई तेज होगी तथा खरीफ फसलों को नया जीवन मिलेगा। फिलहाल हल्की बारिश ने किसानों की चिंता कुछ कम कर दी है और उमस से परेशान लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी     |     14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत     |     नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, सेमरा स्कूल में नाटक और शपथ के साथ चला जागरूकता अभियान     |     सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811