Let’s travel together.

नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष मुकेश गिरफ्तार

143

सोशल मीडिया पर दिवंगत पुलिस अधिकारी समंदर सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी को गिरफ्तार किया है।

दिवंगत पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक समंदर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अमानवीय और अभद्र पोस्ट की डाली गई थी। इस अभद्र पोस्ट पर अमानवीय टिप्पणी भी की गई। जिसे लेकर बूंदी में पुलिस और राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर अमानवीय पोस्ट और अभद्र टिप्पणी को लेकर राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव को ज्ञापन सौंपा।

माहौल बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए महेश जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसी अमानवीय पोस्ट पर बूंदी के नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने अशोभनीय टिप्पणी कर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आज बूंदी नगर परिषद से नेता प्रतिपक्ष मुकेश वाधवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नगर परिषद से कोतवाली तक उसकी परेड करवाई।

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी

बता दें कि पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर जिला पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखे हुए है। जो किसी भी तरह की कोई भी अशोभनीय टिप्पणी या पोस्ट के द्वारा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई कर रही है।

राजपूत समाज में नाराजगी

बूंदी जिला क्षत्रीय शिक्षा प्रचारिणी समिति के बलराज सिंह ने बताया की किसी भी व्यक्ति को कोई भी दिवंगत आत्मा के खिलाफ किसी भी तरह की अशोभनीय टिप्पणी या अभद्र भाषा का उपयोग करने का अधिकार नहीं है। उसके बावजूद राजपूत समाज के दिवंगत पुलिस अधिकारी के खिलाफ महेश जिंदल और मुकेश वाधवानी के कुछ लोगों ने न सिर्फ अमानवीय पोस्ट डाली, बल्कि उस पर बार-बार अभद्र टिप्पणी भी की। जिसको लेकर संपूर्ण राजपूत समाज खासा नाराज हो गया। मामले में न्याय की मांग को लेकर राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव से मिला और उनकी ज्ञापन सौंपा। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसे तुरंत प्रभाव से पूरा भी किया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811