Let’s travel together.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में मुक़ाबला

0 242

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुख्य मुक़ाबला है।इसी बीच में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बीच समय निकालकर पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए मतदान किया।
सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी ने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान किया। मध्यप्रदेश में भी मतदान जारी है।मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में तो वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मतदान किया।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान किया जा रहा है. इसके लिए देश भर में 40 केंद्रों पर कुल 68 बूथ बनाए गए हैं.इन मतदान केंद्रों पर क़रीब 9,800 मतदाता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे में से किसी एक को अपना मत देंगे।मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच चलेगी. नतीज़े का एलान बुधवार 19 अक्टूबर को दिल्ली के अकबर ​रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में किया जाएगा.

इस चुनाव की ख़ासियत है कि पिछले 22 सालों में पहली बार अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान कराने की नौबत आई है.इस मतदान की यह भी ख़ासियत है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत यात्रा में भी एक मतदान केंद्र बनाया गया है.

रविवार की शाम को पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदाताओं को दिशानिर्देश जारी किए हैं.उन्होंने कहा है, “बैलेट पेपर में दो उम्मीदवारों के नाम होंगे. मतदाताओं को पसंदीदा उम्मीदवार के सामने बने बॉक्स में ‘टिक’ लगाने का निर्देश दिया जाता है. इसके अलावा कोई अन्य चिह्न बनाने या नंबर लिखने पर वोट अमान्य हो जाएंगे.”

​ मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि यदि वे अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी चलाने में गांधी परिवार की सलाह और समर्थन लेने में कोई हिचक नहीं होगी.

वहीं शशि थरूर ने लखनऊ में कहा, ”खड़गे साहब वरिष्ठ नेता हैं अगर वे जीतेंगे तो हम सब उनके साथ सहयोग और काम करेंगे. पार्टी हमारा घर और परिवार है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर आस्था, शिक्षा और स्थापत्य कला का अनूठा संगम है ज्ञानोदय तीर्थधाम     |     सर्दी की दस्तक के साथ दाल मिल चौराहे के तालाब में दिखा सफेद पक्षियों का झुंड, प्रवासी पक्षियों की बढ़ने लगी चहलकदमी     |     छह साल से दोनों किडनियां खराब, हर सप्ताह दो बार डायलिसिस के सहारे जिंदगी की जंग लड़ रहा 31 वर्षीय गजेंद्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर रफ्तार का कहर,कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत     |     वन्यजीव शिकार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाकर रखी थी 12 बोर की अवैध बंदूक     |     ऑल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन हेतु राज्यपाल मंगुभाई पटेल को किया आमंत्रित     |     खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, SP आदित्य मिश्रा ने गठित की SIT     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन      |     पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811