Let’s travel together.

खाद्य वितरण में गड़बड़ी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : बिसाहूलालसिंह

0 129

सिलवानी में शासकीय गेहूं की तस्करी करने वाले पर कार्यवाही के सवाल पर कहा आप लिखित में मुझे दे

खाध निरीक्षक पर लगें आरोपियो को बचाने के आरोप

सिलवानी/रायसेन। प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलालसिंह रविवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पर आये और मीडिया के सवालों का जबाब देते हुये गरीबों के हक पर डाका डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी, इसमें कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या दुकानदार दोषी हो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी, उसे नहीं बख्शा नहीं जावेगा। सिलवानी में पिछले दिनों एक मकान से 140 बोरी शासकीय गेहूं मिलने पर मुख्य आरोपियों को बचाने के सवाल पर मंत्री उक्त बात करते हुये कहाकि मीडिया के द्वारा मामला संज्ञान में आया आप लिखित में मुझे शिकायत भेजे मैं जांच करा कर कार्यवाही करूंगा। विश्रामगृह में उपस्थित खाद्य निरीक्षक पूर्णिमा श्रीवास्तव ने जब मंत्री ने उनसे जानकारी मांगी तो उन्होंने मामले में एफआईआर किये जाने की बात कही, मीडिया ने उनके समक्ष ही मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाया तो इसका कोई जबाब नहीं दे पाई।
ज्ञातव्य है कि विगत माह 11 दिसंबर को नगर के वार्ड क्रमांक 14 सरस्वती नगर में मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार संजय नागवंशी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस अमले के द्वारा संयुक्त रुप से सागर रोड पर स्थित व्हीएस मार्केट में बनी शटर में रखा शासकीय गेहूं करीब 140 बोरी में 69 क्विंटल पाया गया था। शासकीय गेहूं की बोरी पर सेवा सहकारी समिति अर्जनी, चिंगवाड़ा गादर समिति सीहोर की शासकीय राशन गेहूं की टैग लगी गेहूं की बोरिया पाई गई थी। तहसीलदार संजय नागवंशी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने जांच उपरांत पाया गया कि श्रीमति स्वतंत्रता जैन पति विजय जैन, नफीस खान पिता रसीद खान, अजय जैन पिता विजय जैन द्वारा शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण किए जाने वाला गेहूं का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी करने का प्रयास किया गया था। जिस पर थाना में काला बाजारी का प्रयास करने वाले स्वतंत्रता जैन पति विजय जैन, नफीस खान पिता रसीद खान, अजय जैन पिता विजय जैन निवासी सिलवानी के विरूद्ध एफआईंआर दर्ज की गई थी।
मुख्य आरोपी, राशन की कालाबाजारी करने वाला अभी भी दूर
इस पूरे मामले में जांच अधिकारी एवं प्रशासन की कार्यवाही संदेह के घेरे में है। गरीबों के हक पर डाका डालने पर मुख्य आरोपी को अभी तक जांच के घेरे में नहीं लिया गया। मकान मालिक एवं दो अन्य प्रकरण बनाकर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस व्यक्ति के मकान से राशन जब्त उसे ही आरोपी बनाया गया है। उस मकान पर किस राशन की दुकान या बेयरहाउस से राशन को बेचा गया ? उस राशन की दुकान या बेयरहाउस के संचालक से पूछताछ या क्या कार्यवाही की गई, इस पर जांच अधिकारी मौन बने हुये है। जांच अधिकारी ने अपनी जांच में आरोपियों के पास शासकीय राशन कहां से आया इसका पता लगाने का प्रयास नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811