गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
गुना । आर्मी द्वारा ग्वालियर से भोपाल तक साइकिल रैली निकाली जा रही है यह रैली आज गुना पहुंची जिसका खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आर्मी की साइकिल रैली का संजय स्टेडियम पर भव्य स्वागत किया गया । साइकिल रैली को लेफ्टिनेंट प्रियांशु प्रिंस लीड कर रहे हैं जिलों में युवाओं को आर्मी अग्निवीर से संबंधित जानकारी आर्मी की ब्रांच ओं की जानकारी और खेलों में भी आर्मी जॉब देती है इसके संबंध में खिलाड़ियों को सभी को जानकारियां दे रहे हैं और महिला सशक्तिकरण को जोकि आर्मी द्वारा महिलाओं की भर्ती की जा रही है इस संबंध में जागरूक करना है इसी अवसर पर संजय स्टेडियम पर बास्केटबॉल मैदान पर लेफ्टिनेंट प्रिंसेस प्रांशु द्वारा सभी खिलाड़ियों को बास्केटबॉल एवं हॉकी के खिलाड़ियों को यह जानकारी दी गई इस अवसर पर खेल युवा कल्याण विभाग के दुर्गेश सक्सेना गोविंद सेन किशन सिंह ठाकुर केशव दुबे ओपी शर्मा सुनीता कंवर और खिलाड़ी उपस्थित रहे ।